रायपुर

आईएएस रानू साहू की रिमांड खत्म, ED आज करेगी कोर्ट में पेश

रायपुर। कोल घोटाले में फंसी आइएएस रानू साहू की मंगलवार 25 जुलाई को तीन दिन की रिमांड खत्म हो रही है। लिहाजा ईडी की टीम दोपहर के समय विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में उन्हें पेश करेगी। रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारियों ने रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ की है। ईडी आगे भी रानू साहू को रिमांड में ले सकती है।

अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को ईडी की टीम ने आइएएस रानू साहू के निवास में छापा मारा था। दूसरे दिन सुबह उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया था।  इससे पहले आइएएस समीर बिश्नोई को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था, जो अभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। रानू साहू  इस समय कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले रानू साहू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।