रायपुर

कारगिल युद्ध की परिस्थिति और रूपरेखा पर बोले वक्ता.... अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 रायपुर। शासकीय नागार्जुन पीजी कालेज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक प्रो. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस व्याख्यानमाला में कारगिल युद्ध की रूपरेका और परिस्थितियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

समारोह में प्रो प्रवीण कडवे ने कारगिल युद्ध की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्कृति ठाकुर, मालविका नायक एवं नीलम दुबे ने विभिन्न विषयों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किए। अंतिम वक्ता के रूप में प्रो गिरीशकांत पांडेय ने कारगिल युद्ध के दौरान की अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्वागत गीत हर्षिता सिंह और काजल साहू की  प्रस्तुति किया। कार्यक्रम के मध्य राघव स्वर्णकार, दीक्षा दुबे, पवन सोनी और देवेश साहू ने देश भक्ति गीत का संगीतमय प्रस्तुति दी।  अंत में धन्यवाद ज्ञापन देवा जोशी ने किया और कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल ने किया।

कार्यक्रम का प्रबंधन सूरज पराते ने पूर्ण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ पीसी चौबे के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी के द्वारा कारगिल युद्ध में सभी जवानों को ससम्मान और आदर के साथ नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।