रायपुर

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में तबादला... थोक में बदले गए अफसरों के प्रभार... जानिए कौन कहां गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय प्रशासनिक, पुलिस, राज्य प्रशासनिक व पुलिस सेवाओं के बाद अब वित्त विभाग का तबादला आदेश जारी किया है। थोक में जारी इस तबादला आदेश में तीन संयुक्त संचालक और दो उप सहायक संचालक भी प्रभावित हुए हैं। इस तबादले को लेकर विभागीय आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

जारी तबादला आदेश में सर्वाधिक प्रभावितों में रायपुर और बस्तर संभाग के अफसर शामिल हैं। वित्त विभाग में तबादले के इस आदेश के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मंत्रालयीन कर्मचारियों के बीच फिलहाल यह चर्चा का गर्म विषय है। 

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्यमंत्री के अनुमोदन प्राप्त होने की बात को भी उल्लेखित किया गया है। बहरहाल चुनावी साल में अधिसूचना जारी होने के पहले तक इस तरह के और भी तबादलों का आदेश देखने को मिल सकता है।