रायपुर

एक फोन काल करें और बनें मानव सेवा के सहभागी.... जानिए क्या करना होगा आपको

रायपुर। माता-माता, गुरु और ईश्वर से सेवा से बढ़कर है, मानव सेवा। मानव सेवा करने का प्रतिसाद जब लोगों को मिलता है तो अंतर्मन में सुकून मिलता है। ऐसी ही मानव सेवा के सहभागी बनने के लिए आपको सिर्फ एक फोन काल करना है। वह भी अपना घर आश्रम रायपुर को। अगर आपके घर या मोहल्ले के आसपास कोई विक्षिप्त नजर आए, जिसका कोई नहीं है तो आप यहां काल जरूर करें। वहां की टीम आएगी और उसे ले जाएगी।

मंदिर हसौद के आगे एमएम फन सिटी मार्ग पर रिम्स हास्पिटल के पास ग्राम गोढ़ी में अपना घर आश्रम खुला है। यहां के प्रभारी टीकम वर्मा ने बताया कि इस आश्रम का संचालन शकुंतला गोपाल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। जो वंदना ग्रुप के मालिक गोपाल प्रसाद अग्रवाल की है।

टीकम ने सभी से विनती कि है कि यदि कोई विक्षिप्त, असहाय, बीमार आपके आसपास तड़प रहा हो तो हमें 7620858623 और 8517808888 नंबर पर फोन कर देवें। ताकि उन्हें अपना घर आश्रम लाया जा सके।