श्रीसुंदरेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक और भजन प्रस्तुति 27 अगस्त को
2023-08-23 04:57 PM
499
रायपुर। सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ आराधना में भक्त लीन है। सुंदरम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुर में स्थित श्री सुंदरेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक और भवन की आयोजन 27 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कालोनिवासियों की ओर से किया जा रहा है।
सुंदरम विहार कालोनी निवासी हेमंत कामड़े ने बताया कि सावन के इस पवित्र महीने में कालोनी में स्थित श्री सुंदरेश्वर महादेव मंदिर में 27 अगस्त को सामुहिक रूद्राभिषेक सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शाम पांच बजे भोलेनाथ का श्रृंगार होगा। छप्पन भोग शाम 5.45 बजे के बाद शाम 6 बजे महाआरती का आयोजन होगा। शाम 7 बजे से भंडारे का आयोजन रखा गया है। वहीं भंडारे के साथ रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा।
हेमंत कामड़े ने बताया कि आगे बताया कि शाम को हर्षद सावरकर एवं टीम, श्री नवदुर्गा भजन एवं सेवा मंडली महादेवघाट रायपुरा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। बतादें कि बीते रविवार को कालोनीवासियों ने कावड़यात्रा निकाली थी, जिसमें बड़ी संख्या में कालोनी वासी शामिल हुए थे।