छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दलों के साथ... आज बैठक करेंगे CEC राजीव कुमार... कल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के होगी बैठक
2023-08-24 12:48 PM
305
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा कर रहा है। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर जो रिटर्निंग अफसर के तौर पर तैनात रहेंगे और पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर चुकी हैं।
इस बीच भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार शाम रायपुर पहुंचे। आज वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।
निर्वाचन आयोग के CEC राजीव कुमार और अधिकारी आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक नया रायपुर के होटल में दोपहर 12 बजे शुरु होगी। इसके अलावा कल सभी कलेक्टर और SP के साथ बैठक होगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।