रायपुर

CG BREAKING NEWS : दैनिक व मासिक वेतन कर्मचारियों को बड़ी सौगात... वेतन वृद्धि का लिया गया फैसला... जारी हुआ आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दैनिक और मासिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने तोहफा दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के इन कर्मचारियों के वेतन में 4 हजार रुपए का इजाफा हो जाएगा। वहीं आदेश के तहत वेतन वृद्धि का लाभ इन कर्मचारियों को अगस्त माह से ही मिलना शुरु हो जाएगा। 

श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दैनिक व मासिक वेतन, जो श्रम विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था, उसमें एक मुश्त चार हजार रुपए का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। जिसमें कुशल, अर्धकुशल,अकुशल और उच्च कुशल कर्मी शामिल हैं। इन कर्मियों को श्रम सम्मान निधि के तहत चार हजार रुपए की मासिक राशि एक अगस्त से देय होगी।
 
 

हालांकि आदेश में इस बात का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि वेतन में जो 4 हजार रुपए का इजाफा किया गया है, वह उसी माहांत में जोड़ा जाएगा, और यदि राशि काटनी पड़ती है, तो भी उसी माह काटा जाएगा। इसके अलावा इजाफा की गई राशि पारितोषिक के तौर पर दी जाएगी।