BIG NEWS : आईजी डॉ. छाबड़ा को इंटेलीजेंस की कमान... बिलासपुर रेंज संभालेंगे आईजी यादव... आदेश जारी
2023-08-28 06:51 PM
544
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रदेश के दो सीनियर आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियों को बदलकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। आईजी इंटेलीजेंस की कमान संभाल रहे आईपीएस अफसर अजय यादव को बिलासपुर आईजी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
वहीं इस आदेश में ही दूसरा बड़ा परिवर्तन जो किया गया है, उसके मुताबिक आईजी इंटेलीजेंस की कमान अब आईपीएस अफसर डॉ. आनंद छाबड़ा के हवाले कर दिया गया है। सीनियर आईपीएस अफसर डॉ. आनंद छाबड़ा अब प्रदेश के नए इंटेलीजेंस चीफ के तौर पर सेवाएं देंगे। बता दें कि डॉ. छाबड़ा इससे पहले भी बतौर इंटेलीजेंस सेवाएं दे चुके हैं।
