BREAKING NEWS : राष्ट्रपति मुर्मू का राज्यपाल हरिचंदन और सीएम बघेल ने किया स्वागत... छत्तीसगढ़ में है दो दिवसीय प्रवास
2023-08-31 11:44 AM
470
रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज पूर्वाह्न अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति का किया आत्मीय स्वागत।
बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंची। पहले दिन यानी 31 अगस्त को पूरा दिन रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगी, इसके बाद रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।
दूसरे दिन 1 सितंबर को उनका पूरा कार्यक्रम बिलासपुर में है, जिसके बाद रायपुर विमानतल पहुंचेगी और दिल्ली के रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दो दिवसीय प्रवास को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए रायपुर से लेकर बिलासपुर तक दो आईजी, तीन डीआईजी, 10 एसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों के अलावा एएसपी, टीआई सहित करीब 3 हजार वर्दीधारी इन दो दिवसीय प्रवास के दौरान तैनात रहेंगे।