रायपुर

BIG NEWS : राष्ट्रपति मुर्मू को रायपुर महापौर ने बंद डिब्बे में क्या दिया... जानने के लिए पढ़े य​ह खबर

रायपुर। देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। उनके दो दिवसीय प्रवास और कार्यक्रमों को लेकर तमाम व्यवस्थाएं की गईं हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष विमान जैसे ही रायपुर विमानतल पर उतरा, सबसे पहले राज्य के प्रथम नागरिक के तौर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 

राज्य के मुखिया की हैसियत से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद शहर के प्रथम नागरिक के तौर पर महापौर एजाज ढ़ेबर ने देश की प्रथम नागरिक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। 

इसके ठीक बाद महापौर ने एक डिब्बा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों में सौंपा। दरअसल, इस डिब्बे में कुछ और नहीं, बल्कि शहर की चाबी थी। यह एक पुरानी परंपरा और प्रोटोकॉल का हिस्सा है। इसके पीछे वजह राष्ट्रपति का देश का प्रथम नागरिक होना है। 

इस परंपरा के तहत शहर का प्रथम नागरिक, देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति के हाथों में शहर की चाबी सौंपता है, जिसका तात्पर्य होता है कि 'आप देश के प्रथम नागरिक हैं, ऐसे में यह शहर आपका है और आप अपनी इच्छा के मुताबिक भ्रमण कर सकते हैं।'