’पॉवर कंपनी से ईडी चावड़ा एवं सीई चेलकर की विदाई’, पीएस रेड्डी भी सेवानिवृत्त
2023-09-01 09:32 AM
471
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक डीके चावड़ा एवं जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (टी.एण्ड क्यू.ए.) शिवप्रसाद चेलकर कोे कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी मनोज खरे ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने चावड़ा एवं चेलकर की उत्कृष्ट कार्यशैली और सहज व्यवहार की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ईडी चावड़ा एवं सीई चेलकर ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार अन्य कार्यक्रमों में एमडी (जनरेशन) में निज सहायक वाईआर रेड्डी को भी भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसम्पर्क) गोविंद पटेल एवं सहायक प्रकाशन अधिकारी अनामिका मण्डावी द्वारा किया गया।