'एक देश, एक चुनाव' पर... उप मुख्यमंत्री सिंहदेव सहमत... कहीं यह बड़ी बात
2023-09-01 05:11 PM
481
रायपुर। देश में जारी 'एक देश, एक चुनाव' की गर्म चर्चा पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना समर्थन व्यक्त किया है। मीडिया से हुई चर्चा में उन्होंने कहा व्यक्तिगत तौर पर 'वन नेशन, वन इलेक्शन' से मैं सहमत हूं और इसका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि यह कोई नया नहीं, बल्कि पुराना आइडिया है।
बता दें कि काफी समय से देश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' चर्चा में बना हुआ है। इसके लिए अब तक तीन समितियों का गठन भी हो चुका है, जिसमें नई समिति पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में तैयार की गई है।
इस मसले पर अपनी बात रखते हुए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि इसके दो दृष्टिकोण हो सकते हैं। एक तात्कालिक और दूसरा दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखा जा सकता है।
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद देशभर में एक देश एक चुनाव की चर्चा तेज हो गई।
हालांकि सत्र के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार महिला आरक्षण और एक देश एक चुनाव जैसे विधेयक ला सकती है।