राजधानी में सूने मकान में चोरी..... दो अपाचारी बालक सहित खरीददार गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिसन सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अपचारी बालकों के साथ पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांकरा धरसींवा निवासी पुरूषोत्तम करियारे ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सांकरा धरसींवा में रहता है त नकोड़ा इस्पात सिलतरा में आर.एम.पी.सिप्ट इंचार्ज का का कार्य करता है। 26 अगस्त की सुबह 08.00 बजे अपने भाई तथा परिवार के साथ कार्यक्रम में ग्राम भैंसदा, जांजगीर-चांपा गया था। 3 सितंबर की शाम 6 बजे घर वापस आकर मकान का मुख्य दरवाजा को खोलकर कमरे के अंदर घुसे तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ था, समान बिखरा पड़ा था तथा कमरे अंदर लगा टीवी, रिसिव्हर, रसोई घर में चुल्हा के साथ लगा भरा सिलेंडर एवं खाली सिलेंडर तथा मिट्टी का गुल्लक नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर से लगे पेड़ के सहारे घर अंदर प्रवेश कर घर तथा आलमारी का ताला तोड़कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था।
मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया। इसी दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने धरसींवा निवासी 2 अपाचारी बालक को पकड़ा। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ-साथ चोरी की सामग्री को अजय देवांगन एवं राजेश दिवाकर को बेचना बताया।
मालमे में पुलिस ने दोनों अपाचारी बालको के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले अजय देवांगन पिता विष्णु देवांगन उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 11 कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर और राजेश दिवाकर पिता हिरालाल दिवाकर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।