रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 18 ट्रेनें फिर कैंसल, कुछ के बदले रूट, देखें लिस्ट
रायपुर। रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत और मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेनों को आए दिन रद्द किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर 18 ट्रेनें रद्द की जा रही है। इसके अलावा तीन ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच रायपुर से चलने वाली रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली बिलासपुर शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर, रायपुर-दुर्ग –रायपुर मेमू पैसेंजर, इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर, गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर, गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द, गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर और डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कुछ ट्रेनें 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। जिसमें गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर, कटंगी-गोंदिया पैसेंजर वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर और चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।