शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन.... 134.66 करोड़ की लागत होगा चौड़ीकरण
रायपुर। राजधानी के शारदा चौक से लेकर तात्यापार चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन 27 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर को करीब 1021.59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। बतादें कि 134.66 करोड़ की लागत से शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 473.17 करोड़ रुपये की लागत वाले तेलीबांधा चौक और रिंग रोड़ क्रमांक 1 से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6 लेन फ्लाई ओवर ब्रिज का भी भूमिपूजन किया। इसके साथ उन्होंने खारून रिवर फ्रंट निर्माण , माडर्न तहसील भवन एवं नए जिला पंजीयक कार्यालय के निर्माण की आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस वे (टेमरी) से माना व्हीआईपी मार्ग पर ऐलिवेटेड कारिडोर सहित रिंग रोड़ 1 उद्योग भवन के समीप एनएच 53 पर फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।