रायपुर

नवीन कन्या महाविद्यालय में लगा नेत्र परीक्षण शिविर... 200 से अधिक छात्राओं ने कराई जांच

रायपुर। लायंस क्लब रायपुर और  डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन एएसजी हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से किया गया। जिसमें 200 से अधिक छात्राओं, कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा बारले ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं का बॉडी मास इंडेक्स भी ज्ञात किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीएल देवांगन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार जोशी, डॉ रूप सलहोत्रा  सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। लायंस क्लब की अध्यक्ष निर्मलकर एवं पूर्व लायन अध्यक्ष हेमंत निर्मलकर ने इस आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार की प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया