भाजपा विधायक आज जुटेंगे रायपुर में.... दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में होगी बैठक
रायपुर। भाजपा के नए विधायकों की बैठक आज होने वाली है। दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भाजपा विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे। हालांकि ये विधायक दल की बैठक नहीं हैं, शीर्ष नेतृत्व से पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा की जाएगी।
कल हुए विधानसभा चुनाव नतीजे में भाजपा ने 54 सीटें जीती थी। इधर चुनाव नतीजे जारी होने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है मुख्यमंत्री पद की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, ओपी चौधरी, गोमती साय सहित कई अन्य नाम ही शामिल है।