PM आवास में आधी रात तक चली बैठक.... नेताओं के नाम पर आए फीडबैक को पीएम के सामने रखा
रायपुर/नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चयन को लेकर PM आवास में मंगलवार देर रात तक बैठक चली। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर चर्चा होती रही। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के चयन के लिए अब तक मिले फीडबैक और जानकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे थे।
इस मीटिंग में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। बता दें कि भाजपा ने तीनों राज्यों में सीएम के चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां, आदिवासी मुख्यमंत्री की भी मांग होती रही है. लेकिन सवाल यही है केंद्रीय नेतृत्व, किस चेहरे को मुख्यमंत्री के लिए चुनता है, क्या ये भी हो सकता है कि जिसके बारे में सोचा भी ना हो और अचानक से वो चेहरा सामने आ जाए।