रायपुर

छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा ने की डा. रमन सिंह से मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्णण सभा के प्रदेश संगठन ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश संगठन के सदस्यों ने विधायकों को समाज की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए आगामी सामाजिक योजनाओं के बारे में बताया।

छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा के प्रदेश संगठन महामंत्री मनीष कुमार झा ने बताया कि 9 दिसंबर को देर शाम भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री  और राष्ट्रीय उपाधयक्ष डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं धर्मजीत सिंह को संपूर्ण मैथिल समाज की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

मनीष झा ने बताया कि मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित सभी विधायकों से मैथिल समाज की सामाजिक गतिविधियों के बारे में खुलकर चर्चा हुई। सभी को समाज की आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में भी बताया। डा. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी ने सामाजिक उत्थान के लिए पूर्व सहयोग का आश्वासन भी दिया है। बतादें कि इससे पूर्व भी इन नेताओं का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन समाज को मिलता रहता है।