रायपुर

"युद्ध और शान्ति " थीम पर बच्चों ने मनाया वार्षिकोत्सव.. प्रस्तुति ने मोहा सभी का मन

रायपुर। रंगमंदिर प्रेक्षागृह में "युद्ध और शान्ति " थीम पर लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के बच्चों ने मनमोहक नृत्य, नाटक की एकल और सामूहिक प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकदीर्घा में बैठे शिक्षकों और परिजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बज रही तालियों से रंगमंदिर का प्रेक्षागृह गूंज उठा।

कार्यक्रम का संचालन कर रही शिक्षिका संध्या दुबे ने बताया कि लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव 2023 रंगमंदिर प्रेक्षागृह में बुधवार 13 दिसम्बर 2023 को "युद्ध और शान्ति " थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब क्वीन्स की अध्यक्ष मोनिका जग्गी थीं। अध्यक्षता अजय तिवारी ने की। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्तवी वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य मनीषा गहोई ने विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सचिव महोदय शोभा खंडेलवाल ने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

संध्या दुबे ने बताया कि वार्षिकोत्सव की थीम "युद्ध और शान्ति " था, इसलिए नृत्य नाटिका के द्वारा युद्ध की विभिषिका, महत्वाकांक्षा के लिए युद्ध,  विश्व शान्ति के लिए युद्ध, और जीवन की सहजता के लिए शांति की आवश्यकता को बताया गया। लगभग 70 बालिकाओं ने विभिन्न नृत्य शैली के माध्यम से इसे प्रस्तुत किया। भातखण्डे ललित कला शिक्षा समिति के सदस्यों के अतिरिक्त नगर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की।