रायपुर

बड़ी खबरः विधायक किरण सिंह देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर। जगदलपुर से भाजपा विधायक किरण सिंह देव को को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में भाजपा ने आदेश भी जारी कर दिया है।

 

बतादें कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के पूर्व अरुण साव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।