रायपुर

यादव महासम्मेलन में शामिल हुए माधव... कहा बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में भी हो जातिगत जनगणना

रायपुर।  सैंडिस कम्पाउंड भागलपुर, बिहार में यादव महासम्मेलन कार्यक्रम विगत दिनों संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह चेयरमैन ओबीसी दिल्ली, जगदीश यादव थे। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के प्रमुख के साथ छत्तीसगढ़ से  माधव लाल यादव प्रदेश अध्यक्ष छतीसगढ़ और गोवर्धन यादव शामिल हुए।  

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव ने कहा कि बिहार राज्य की तरह छत्तीसगढ़ में भी जातिगत जनगणना होनी चाहिए और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिए। । उन्होंने कहा कि बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में भी जातिगत जनगणना होनी चाहिए। वहीं प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी हो और अहीर रेजिमेंट की स्थापना हो।