स्वदेशी मेला 25 जनवरी से... बच्चों और महिलाओं के लिए विविध स्पर्धाएं भी
रायपुर। भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर में साईंस कॉलेज ग्राउंड में 25 से 31 जनवरी 2024 को स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर 29 दिसंबर को स्वदेशी भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मेला आयोजन समिति के संयोजक अमर बंसल, सहसंयोजक ललित जैन और श्री नवीन शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह छाबड़ा को बनाया गया। स्वदेशी मेला महिला प्रमुख शताब्दी पांडेय और सह महिला प्रमुख सुनीता चन्सोरिया को बनाया गया।
आज की इस प्रथम बैठक में प्रमुख रूप से प्रवीण मैशरी, उमेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जगदीश पटेल, सुब्रत चाकी, शीला शर्मा सहित स्वदेशी मेला के कार्यकर्ता शामिल थे। सीबीएमडी प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि इस वर्ष भी साईंस कॉलेज ग्राउंड मेंस्वदेशी मेला का
आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों के स्टॉल लगेंगें जिसमें स्वदेशी वस्तुओं का विक्रय होगा, साथ ही मेला स्थल परप्रतिदिन बच्चों एवं महिलाओ के लिए विविध प्रतियोगिताएँ संपन्न होगी। यह आयोजन प्रतिवर्ष स्वदेशी जागरण मंच के तहत कियाजाता है।