शहीद स्मारक में शनिवार शाम सजेगी संगीत की महफिल.... रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप देगा प्रस्तुति
2024-01-02 02:27 PM
1451
रायपुर। रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में 6 जनवरी की शाम संगीत की महफिल सजेगी। इसे सजाने का श्रेय रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप को जाता है। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक ग्रुप के सदस्य एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुति देंगे। आयोजन पूरी तरह ओपन है, कोई भी आकर कार्यक्रम का आनंद ले सकता है।
रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप के संजय देवस्थले ने बताया कि राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस अपने मनोरंजन के लिए ऐसे आयोजन करती है। रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप द्वारा आयोजित इस संगीतमय प्रस्तुति में मंच संचालन का जिम्मा आकाशवाणी के प्रमुख उद्घोषक दीपक हटवार और रविंद्र सिंह दत्ता होंगे।
ग्रुप के संचालक करूण सरोज, सहसंचालक रामलाल सिन्हा, सचिव अभय गणोरकर, सुरेश ध्रुव, संजय देवस्थले, जावेद अंसारी, शिव शंकर शाहनी, धीरज मरकाम, रेणुका सुब्बा, वीरेंद्र राई, शशि चौहान, श्रीनिवास राव, सागर बोनगिरवार, अशोक सेठ, जितेंद्र सारथी, वेणु लोधी, गीता नेताम और नेहा तिवारी अपनी सुमधुर आवाजों से संगीत की महफिल सजाएंगे।