रायपुर

शिवाजी महाराज की शोभायात्रा के लिए बने पोस्टर का मंत्री बृजमोहन ने किया विमोचन

रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जयंती के अवसर पर रविवार, 25 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा के लिए पोस्टर का विमोचन संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया। वहीं मराठी समाज रायपुर ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को छत्रपति शिवाजी महाराज जी की फोटोफ्रेम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने एवं उनका अनुसरण हम सभी को करना चाहिए इस दिशा में मराठा समाज रायपुर सराहनीय कार्य कर रहा है।

युवा अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया की मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के लिए भव्य पालकी एवं शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र से भी मराठा समाज के सदस्य शामिल होंगे।

इस सम्मान समारोह एवं पोस्टर विमोचन के लिए छत्तीसगढ़ मराठा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे, महासचिव महेंद्र जाधव, मित्र मंडल अध्यक्ष गुणवंत घाटगे, मराठा युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार, मित्र मंडल महासचिव विनोद मांढरे, अतुल चव्हाण, दीपक इंग्ले ,युवा समाज संरक्षक राहुल डुकरे,नीरज इंग्ले, गणेशा जाधव, विलास थीटे, प्रभात डुकरे, सुशील डुमरे,सुमीत ढीगे ,संजू राव, हिमांशु राव, रितिक राव, हर्ष चव्हाण, शिशिर सुरोशे, रोहित वाघ, राज गायकवाड एवं अन्य मराठा सदस्य उपस्थित थे