रायपुर

अजब प्रेम की गजब कहानी... साथ मरने लगाई नदी में छलांग... मौत सामने देख भूले कसमें वादे

रायपुर।  आजकल के युवा और किशोर में प्रेम नाम का भूत चढ़कर बोलता है। रायपुर के किशोर और दुर्ग की किशोरी ने भी कुछ ऐसा ही किया दोनों का प्रेम इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली। बीती रात दोनों ने मौत को लगे लगाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। पानी में कूदने के साथ जब मौत सामने नजर आई तो दोनों अपने प्यार के कसमें वादे भूल गए। किशोरी ने तैरकर अपनी जान बचा ली और किशोर रात भर नदी में फंसा रहा। सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उसे बचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गोपाल नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर दुर्ग में रहने वाले अपनी नाबालिग फ्रेंड से मिलने आया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ था। दोनों रात में शिवनाथ नदी की तरफ घुमने गए थे। रात करीब 3 बजे दोनों पिपरछेड़ी पुल से नदी में कूद गए। लड़की को तैरना आता था। वह तैरकर निकल गई, लेकिन किशोर फंस गया। यह तो अच्छा हुआ कि पुल के पिल्लर को उसने पकड़ लिया। पिल्लर को पकड़ कर वह रातभर नदी में फंसा रहा।

एसडीआरएफ की टीम को अल सुबह सूचना मिली कि एक युवक पुल के पिल्लर को पकड़ कर बीच नदी में फंसा है। तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। जहां रायपुर निवासी किशोर को रेस्क्यू कर जिंदा बाहर निकाला गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके साथ एक लड़की थी, लेकिन वह तैर कर निकल गई।