रायपुर

मुख्यमंत्री ने 'मंदिर स्वच्छता अभियान' के लिए हाथों में थामी झाड़ू

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर के मंदिरों में 'मंदिर स्वच्छता अभियान' चल रहा है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 'मंदिर स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने मंदिर में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों,आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है। छत्तीसगढ़ में भी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सवधूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।  पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।