रायपुर

पुरखौती मुक्तांगन पहुंचे सीएम साय.... पतंग उत्सव में शामिल होकर लड़ाई पेच

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘  में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांतिउगादीपोंगलगुड़ी पड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। पिछले एक माह तक खरमास के बाद आज से शुभ कार्यों की शुरूआत होगी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने पतंग उत्सव के अवसर पर पतंग उड़ाने का आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर से प्राण प्रतिष्ठा तक सभी धर्म स्थलों में सफाई का कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने आज श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई का कार्य कर अभियान की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के धर्म स्थलोंआस्था के केन्द्रोंमंदिरोंगुरूद्वारों में सफाई का काम करें। ऐसा उपाय करें कि 22 जनवरी को सम्पूर्ण वातावरण राममय हो जाए। रात में घरों में दीप जलाएं। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनीसंस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवालकृषि मंत्री रामविचार नेतामविधायक अनुज शर्माखुशवंत साहेब एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।