रविवि के छात्रों ने की मां बंजारी माता मंदिर प्रांगण की सफाई
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने 18 जनवरी को विवि परिसर में स्थित मां बंजारी माता मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की। मंदिर परिसर की सफाई के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
छात्रों के साथ - साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं कुलसचिव डॉक्टर शैलेंद्र कुमार पटेल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने भी अपनी उपस्थिति दी।