शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापना, महिला सम्मेलन और परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ मराठा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष व सभी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में बैठक का आयोजन राजधानी मुख्यालय रायपुर मराठा सदन में हुआ। सभा कि शुरूआत में कांकेर जिला संरक्षक नरसिंह कदम ने कहा कि आगामी 19 फरवरी को भानुप्रतापपुर के शिवाजी वार्ड चौक मे महराज जी की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित होगी। इस अवसर पर विशाल रैली के माध्यम नगर भ्रमण कर विधायक भानुप्रतापपुर व सभी अतिथिगणों की गरिमा उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण होगा।
बैठक में पहुंची कविता बाबर ने कहा कि महिला सम्मेलन धमतरी में 15 अप्रैल के बाद होगा। उसके पूर्व पूरे प्रदेश की महिलाओं को अपने-अपने जिले में सक्रिय होकर अधिक अधिक संख्या मे शामिल होकर आयोजन को सफल बनाना होगा। राघोबा महाडिक ने अपने उदबोधन में कहा कि मराठों को अब संगठित होकर अपनी पहचान बनाने कार्य करने होंगे। बहुत प्रयासों के बाद भी हमें विधानसभा में नेतृत्व नही मिला और आज भी देखे तो 11लोकसभा व निगम मंडल व आयोग मे भी समाज को नेतृत्त्व मिले इसके लिए प्रयास करना है।
रायपुर मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष गुणवंत घाटगे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वय के पास अब भी समय है कि अलग अलग जिले में प्रदेश इकाई की बैठक आयोजित की जाए और वार्षिक बैठक भी होनी चाहिए। संरक्षक नरेश गायकवाड़ ने कहा कि 22 फरवरी को रतनपुर मेला में आप सभी आमंत्रित है.. उन्होंने सभी कार्यक्रम को मिल जुलकर सबके सहयोग से सफल बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ललित महाडिक ने भानुप्रतापपुर ईकाई को बधाई देकर सभी कार्यक्रम में राजिम की ओर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही।
युवा अध्यक्ष लोकेश पवार ने सबसे पहले 25 फरवरी को शिवाजी महाराज की जयंती की शानदार तैयारी के बारे में जानकारी दी और कहा उस दिन सभी जिले से अधिक से अधिक संख्या मे लोग आए और राजधानी के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाए तथा उन्होंने भी सभी कार्यक्रमों में युवाओ के सहयोग की अपील की। चर्चा के दौरान सभी ने प्रदेश मे युवाओ के सम्मेलन को सफल बनाने हेतु लोकेश पवार को जिम्मेदारी दी।
पूर्व अध्यक्ष नीरज इग्ले ने अपील की है कि युवा संगठन को मजबूत बनाकर आज के परिवेश में युवक व युवतियो को समाज हित मे नये नये कार्य करने कर समाज को नयी दिशा प्रदान करें। महेंद्र जाधव महासचिव ने कहा समाजिक कुरूतियों को दूर करने की अपील कि हमें अपने बच्चो को सही दिशा देने कि जरुरत है। ठक में उपरोक्त वक्ताओं के अलावा योगेश बाबर, शरद फडताडे,कमलाकर भोंसले, हेमराव शिरगिरे ,राजेश राव शिन्दे, नरेन्द्र साँवले,मनीष भोंसले, सुमित ढिगे,मुकुन्द पवार,राहुल डुकरे, जयनारायण कदम,रानू कदम,नैरीति कदम आदि उपस्थित रहे... बैठक का सफल संचालन लोकेश गायकवाड़ संभागीय संयोजक बस्तर ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे ने किया।