रायपुर

लोकसभा के पहले कांग्रेस को झटका... दो पूर्व विधायक थामेंगे भाजपा का दामन

रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भाजपा का दामन थामने वाले है। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे। जिन दो पूर्व कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिली है, उनमें धरसींवा के पूर्व विधायक विधान मिश्रा और बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा शामिल हैं।

बता दें कि जोगी कांग्रेस से विधायक प्रमोद शर्मा पिछले साल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दिया। बलौदाबाजार से प्रमोद शर्मा की जगह शैलेष नितिन त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव में शैलेष नितिन त्रिवेदी को हार गए। वहीं विधान मिश्रा पुराने कांग्रेसी रहे हैं। वो धरसींवा से चुनाव 1998 में जीते थे। दोनों नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।