मैथिल ब्राह्मण महिला सभा की महिला इकाई ने मनाया बसंतोत्सव... महिला इकाई का किया विस्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा की महिला इकाई ने बसंत पंचमी के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित विद्यापति भवन में सरस्वती वंदना का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवस पर मैथिल ब्राहमण महिला मंडल का विस्तार भी किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई।
महिला मंडल अध्यक्षा शोभिता ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर ‘सरस्वती वंदना’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बहुत सुंदर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। सभी महिलाएं पीले रंग की साड़ी में पहुंची थी। जिसने कार्यक्रम को और सुंदर बना दिया। शोभिता ने कहा कि समाज की महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने के लिए महिला मंडल का विस्तार किया गया।
महिला मंडल की उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर, टाटीबंध, जया झा, लिली चौक, अर्चना झा, डंगनिया, संयुक्त सचिव के रूप में अर्चना झा, भाटागांव, सोनम झा, कुशालपुर, सहसचिव के रूप में प्रीति ठाकुर एवं मोनिका मिश्रा को चुना गया। वहीं सांस्कृतिक सचिव के लिए वर्षा मिश्रा, लिली चौक को नियुक्त किया गया। अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बुके भेंट कर बधाई दी गई।