अंडर आर्मर कंपनी के नकली ट्रैक पैंट की बिक्री करने वाला दुकानदार गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद बेचने के मामले में गणेशराम नगर स्थित मिश्रा होजरी शाम के संचालक मनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुकान से कुल 405 नग अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद ट्रैक पैंट जब्त किया है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरोली वेस्ट मुंबई की नेत्रिका कंपनी के सीनियर फील्ड आफिसर दीपेश गुप्ता ने 17 अगस्त 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गणेशराम नगर स्थित मिश्रा होजरी शाप में अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद ट्रैक पैंट की बिक्री किया जा रहा है।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने उक्त दुकान पर जाकर रेड मारी। छापमार कार्रवाई में उक्त दुकान में अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद बरामद किया गया। जब्त सामान में 405 नगर ट्रैक पैंट की कीमत 60 हजार 750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी मनोज मिश्रा के विरूद्ध धारा 63, 65 कॉपी राईट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।