रायपुर

यंग आर्म्स फाउंडेशन ने डा. लांजेवार सहित कई समाज सेवियों को किया सम्मानित

रायपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही राजधानी की यंग आर्म्स फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे संस्था एवं व्यक्तियों को 24 फरवरी को सम्मानित किया। फाउंडेशन ने इसी कड़ी में महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के आजीवन सभासद और सिटी ब्लड बैंक के संचालक डा. मनोज लांजेवार को रक्तदान मुहिम के लिए सम्मानित किया।

सिटी ब्लड बैंक रायपुर का प्रथम ब्लड बैंक है, जिसमें अब तक लगभग ढाई लाख लोगों ने ब्लड डोनेशन किया है । सिटी ब्लड बैंक के डॉक्टर मनोज लांजेवार सिर्फ लोगों से ब्लड डोनेशन नहीं करवाते हैं बल्कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में उन्हें प्रेरित भी करते हैं , ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके।

यंग आर्म्स फाउंडेशन ने कल्पविद्या संस्था का भी सम्मान किया। कल्पविद्या विगत 5 वर्षों से सरोना में उन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है, जो सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, घर में काम करने वाली बाई या मजदूर  या रिक्शा चालक के बच्चे हैं; उनको फ्री ऑफ कॉस्ट कोचिंग करवाती है। ऐसे बच्चों को सही मार्गदर्शन की वजह से, 92% तक अंक प्राप्त कर इन बच्चों ने  अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण की। इसके साथ श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल नया रायपुर, बढ़ते कदम संस्था, श्री सुल्तानमल सजना बाई चैरिटेबल ट्रस्ट बालोद, वाटिका एनिमल  सेंचुरी चंदखुरी. विनय पऺचभाई रक्तदान के लिए और सामूहिक कन्या विवाह के लिए पदमा चंद्राकर को सम्मानित किया।