शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन... सीएम साय, महाराष्ट्र मंडळ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर। शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आय़ु में 27 फरवरी को निधन हो गया। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की पत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता थी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काळे ने बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष अजय काले, उपाध्याक्ष श्याम सुंदर खंगन, सचिव चेतन दंडवते, प्रो. अनिल श्रीराम काळेले, दीपक किरवईवाले, परितोष डोनगांवकर ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिवार ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।