महतारी वंदन योजना के 11,771 फार्म रिजेक्ट.... सबसे अधिक 907 बालोद में और सबसे कम दंतेवाड़ा में
रायपुर। महिलाओं की आत्मनिर्भरता वास्तव में देश और समाज दोनों की विकास से जुड़ी हुई है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो एक परिवार और समाज भी सशक्त होता है। राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है। प्रदेश भर से भरवाए गए योजना के फार्म में कुल 11,771 फार्म रिजेक्ट कर दिए गए। जिसमें सबसे अधिक बालोद जिला से 907 और सबसे कम दंतेवाड़ा जिला से 26 आवेदन शामिल है।
बतादें कि पूरे प्रदेश के कुल 70,26,352 आवेदन जमा किए गए है। जिसमें से कुल 70,14,581 आवेदन को स्वीकृत कर लिया गया है। वहीं 11,771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है।
देखें किस जिले में कितने आवेदन हुए रिजेक्ट
