रायपुर

महाराष्ट्र मंडल में लगे अवसर मेला में दिखा महिलाओं का उत्साह

 रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टार न्यूज और जैन इवेंट ने संयुक्त रुप रविवार, 3 मार्च को अवसर मेले का आयोजन किया। मेले में घर से काम करने वाली कामकाजी महिलाओं को एकदिवसीय प्लेटफार्म प्रदान किया गया। सभी वर्ग की महिलाओं ने मेले में स्टाल लगाया। स्टाल में सुबह से ही लोगों की खासी भीड़ रही।

आयोजन कर्ता श्वेता जैन ने बताया कि इस मेले में नाश्ताआचारपापड़मुगौड़ीखिचियारेडी टू ईंट प्रीमिक्समुखवास के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरीगारमेंट्ससाड़ीसूटकुर्तियां आदि आइटमस के स्टाल महिलाओं ने लगाए थे।  साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का और समाज सेवा और व्यापार में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में श्रीराम उत्सव के अंतर्गत प्रभु श्रीराम की ड्राइंग पेंटिंग प्रदर्शनी को भी सभी ने सराहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म से संबंधित कई नामचीन हस्तियां शामिल रहीं।