रायपुर

श्रीराम लला दर्शन योजनाः 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के लिए छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भेज रही है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना का आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। 

इस ट्रेन में 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। ट्रेन को श्री रामलला के छवि अयोध्या धाम से की गई है सुंदर सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी।