योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला रायपुर से गिरफ्तार
रायपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को लखनऊ पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिपोर्ट लखनऊ पुलिस में दर्ज है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमलेन्द्र सिंह को लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेंद्र सिंह ने बीते शनिवार को CM योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच में जुटी लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपी कमलेंद्र सिंह रायपुर के संजय नगर का रहने वाला है, जो मार्केटिंग का काम करता है। योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद इसका खुलासा करेगी।