रायपुर

महतारी वंदन योजनाः 10 मार्च को आपके खाते में आएगी पहली किस्त... सीएम साय भेज रहे महिलाओं को मैसेज

रायपुर। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पहली किस्त 10 मार्च को जारी की जाएगी। विष्णुदेव साय सरकार लगभग 7 हजार करोड़ रुपये सीधे पात्र महिला महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ेंगे और राशि जारी करेंगे। राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

सीएम विष्णुदेव ने ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ। बता दें कि इससे पहले शासन स्तर पर 8 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद 7 मार्च को जारी करने की बात कही गई। प्रधानमंत्री से समय नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम की तिथि में फिर परिवर्तन करना पड़ा। अब 10 मार्च को राशि जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

नई तारीख की घोषणा होते ही अब शासन स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।