रायपुर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजधानी रायपुर में

रायपुर :- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, मंत्री  रामविचार नेताम,   टंक राम वर्मा,  श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक  किरण देव,  राजेश मूणत,  अनुज शर्मा,  भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक  पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

चुनाव से पहले राजनाथ सिंह किसानों को साधने की  तैयारी कर रहे है | भाजपा किसान मोर्चा की  तरफ से रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया है |