रायपुर

संस्कृति मंत्री पहुंचे दंतेवाड़ा... की मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना

रायपुर प्रदेश के स्कूल शिक्षा,  उच्च शिक्षा,  संसदीय कार्य,  धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय प्रवास में सोमवार को दंतेवाड़ा पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी,  नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,  जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर,  नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।