अमित शाह ने किया एनआईए के आवासीय क्वार्टर का वर्चुअल उद्घाटन
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नवा रायपुर के सेक्टर-30, अटल नगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के लिए आवासीय क्वार्टर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। आवासीय परिसर का कुल भूखंड क्षेत्रफल दो एकड़ है। कुल निर्मित क्षेत्र 552.08 वर्ग मीटर है। अमित शाह ने कोच्चि और जम्मू में नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने समारोह में एनसीआरबी मोबाइल ऐप "संकलन" लॉन्च किया।