रायपुर

महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट, तीन नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट का मामला सामने आया है। तीन नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और एफएसएल व साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि रायपुर की माना बस्‍ती इलाके में ये वारदात हुई है। यहां 62 वर्षीय विधवा महिला रहती है। तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और महिला को बंधक बना लिया। वहीं जब महिला ने विरोध किया तो रॉड से पिटाई भी कर दी।

फिर अलग-अलग कमरों में रखी आलमारी व दूसरे सामान को खंगालते हुए करीब 15 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने लूटकर भाग निकले। बाद में महिला व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है।