रायपुर

चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.... इन पर शहर के पांच थानों में एफआईआर

रायपुर। राजधानी पुलिस ने चैन स्नेचिंग के पांच और वाहन चोरी के तीन घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। इन चोरों के खिलाफ शहर के पांच अलग-अलग थानों में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी पुलिस ने बचने के लिए अपना चेहरा ढकते और गाड़ी का नंबर प्लेट बदल कर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से5 नग सोने की चैन एवं 2 नग सोने की अंगूठी वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की 3 नग दोपहिया वाहन पल्सर, एक्टिवा एवं एक्सेस को भी जब्त कर लिया है।

राजधानी में बढ़ती चैन स्नेचिंग की घटनाओं को रायपुर एसएसपी संतोष कुमार ने गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर एंटी क्राईम, साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की एक विशेष टीम का गठित की गई। टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। इन मामलों में पुलिस ने  पूर्व में चैन स्नेचिंग के प्रकरणों में जेल जा चुके आरोपी सर्वेश दुबे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी कैलाश याद और कृष्ण कुमार मेश्राम के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने कैलाश यादव एवं कृष्ण कुमार मेश्राम की पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने गोबरा नवापारा में रहते थे तथा योजना बनाकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के अनुसार तीनों रायपुर के अलग-अलग स्थानों से 3 नग दोपहिया वाहन चोरी किए थे। इसके बाद सर्वेश दुबे व कैलाश यादव चोरी की दोपहिया वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोबरा नवापारा से रायपुर शहर आते थे एवं स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने चेहरे को कपड़ा से ढ़क कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर गोबरानवापारा फरार हो जाते थे। चैन को कृष्ण कुमार मेश्राम मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस में गिरवी रखकर रकम प्राप्त करता था। मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस द्वारा बिना दस्तावेजों के सोने के चैन को गिरवी रखने के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है।