राजधानी में डायरिया का प्रकोप लगातार जारी....
रायपुर। रायपुर के लाभांडी में डायरिया के 5 और मरीज मिले हैं। राजधानी में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। इससे अब तक मिले मरीजों की संख्या 25 से ज्यादा पहुंच गई है। नए मरीज मिलने के बाद जोन आयुक्त और प्रशासन के अधिकारी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं लगातार मिल रहे मरीजों से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र को अस्थाई अस्पताल बनाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां के पानी पीने से लोगों में डायरिया हो रहा है। पहले टैंकर से पानी यहां आता था, लेकिन पानी सप्लाई बंद हो गया है। एक-दो हफ्ते से पानी सप्लाई नहीं हो रहा था, इसलिए यहां बोर से लोग पानी पी रहे थे, जिसके कारण डायरिया फैला है।