महिला रक्तदाताएं रक्तदान वीरा सम्मान से सम्मानित... थैलेसिमिया के मरीजों को किया रक्तदान
रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 23 मार्च को जयदीप ब्लड बैंक मोवा रायपुर में प्रदेश की विभिन्न शहरों की रक्तदान करने वाली महिला शक्तियों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान वीरा सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रत्युषा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के सम्मानित अतिथिगण राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सलाहकार सदस्य एवं महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सदस्य शताब्दी सुबोध पांडे, गवर्मेंट एम्प्लॉय रेलवे विशाखा बेहर, रामवृत तिवारी, श्रीमाल ग्रुप्स ऑफ कंपनीज के संस्थापक गुणा निधि मिश्रा, सौरभ मिश्रा के द्वारा मां भारती के छाय़ा चित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई।
छत्तीसगढ़ के चार संभागों की रक्तदान करने वाली अलग-अलग समाज की महिलाओं को पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आज इन महिलाओं ने 11 यूनिट रक्तदान भी किया। संस्था ने 28 बार रक्तदान कर चुकी वैशाली पुरोहित, नाव्या शर्मा 15 बार रक्तदान कर चुकी शोभा मिश्रा, 12 बार की डोनर नीलिमा यादव और अदिति पटेल, फायर एक्सपर्ट जीएस श्रीश्रीशा बीशैलजा सहित 36 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रंजीता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में जयदीप ब्लड बैंक के विवेक शानू, कार्यक्रम संयोजिका सुमन पांडे, शशि यादव, नीला बघेल, आशा श्रीवास, सरोज सिंह, नीतू शर्मा, अदिति राठौर, अंजना पिथलिया, जयदीप ब्लड बैंक के पूरे स्टॉफ शामिल हुए।