महाराष्ट्र मंडल में विश्व रंगमंच दिवस पर 'रंग कविता के' की प्रस्तुति आज
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में बुधवार की शाम 7:00 बजे विश्व रंगमंच दिवस का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर परिकल्पना व निर्देशन रंजन मोडक की है रंगभूमि टीम स्व. य. गो. जोगलेकर स्मृति में रंग कविता के कार्यक्रम की धमाकेदार प्रस्तुति देगी।

रंजन मोडक के मुताबिक इन कविताओं को लोकेश साहू, नीरज सिंह ठाकुर, सुषमा गायकवाड़, आयुष राजवैद्य, चैतन्य मोडक, सुमन त्यागी, जयप्रकाश साहू, आकाश वरठी, रंजना ध्रुव, प्रीति धाकड़े और पूजा देवांगन मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। स्व. य. गो. जोगलेकर स्मृति 'रंग कविता के' में जोगलेकर परिवार के मुखिया रामदास यशवंत जोगलेकर और अभया जोगलेकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुनिता सिंह और विशेष अतिथि समाजसेवी मीनल चौबे रहेंगी। कार्यक्रम के पश्चात कलाकारों को महाराष्ट्र मंडल की ओर से बतौर सम्मान प्रमाण पत्र दिया जाएगा।