महतारी वंदन योजनाः जानें कब आएगी आपके खाते में अगली किस्त?
रायपुर। महतारी वंदन योजना एक सरकारी योजना है जिसके तहत महिलाओं को प्रतीक महीने 1000 की किस्त दी जाती हैं। इस प्रकार सालाना उन्हें 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना के तहत पहली किस्त को जारी कर लिया जा चुका है। अब सभी महिलाएं दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं
आपको बता दी कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के तरफ से शुरू किया गया महतारी वंदना योजना का पैसा सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा है। पहली किस्त 7 मार्च को ट्रांसफर कर दिया गया है वहीं इस बार महिलाओं के खाते में दूसरी किस्त 1 अप्रैल 2024 को डाला जाएगा। इसकी घोषणा छत्तीसगढ़ के सीएम ने एक सभा के दौरान की।
योजना के लाभ लेने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ का निवासी होना अति आवश्यक है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं की उम्र कम से कम 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होना अति आवश्यक है। यह योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के विवाहित महिला, विधवा महिला, तलाकशुदा महिला को योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। आयकर दाता और सरकारी नौकरी पाने वाले सभी लाभार्थी इस योजना के लिए पत्र नहीं होंगे।