हमसफर एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग.... रेलवे ने यात्रियों को राहत देने लगाए दो अतिरिक्त कोच
रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली इन्दौर–पुरी-इन्दौर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच व एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई है।
यह सुविधा गाड़ी संख्या 20917 इन्दौर–पुरी एक्सप्रेस में दिनांक 2 अप्रैल 2024 को तथा गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इन्दौर एक्सप्रेस में दिनांक 4 अप्रैल 2024 को उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।